मोदी के मन की बात में लाइव जुड़ा औरैया, उत्साह के साथ लोगों ने सुनी मन की बात

उप्र के औरैया जनपद में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण भव्य रूप से संपन्न हुआ।

मोदी के मन की बात में लाइव जुड़ा औरैया, उत्साह के साथ लोगों ने सुनी मन की बात
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट  

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण भव्य रूप से संपन्न हुआ। मन की बात का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से किया गया, जिसे सभी ने एक साथ उत्साहपूर्वक सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 30 मिनट के संबोधन में देश की पावर ऑफ एनर्जीयानी जनशक्ति और सकारात्मक ऊर्जा की ताकत पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों की ऊर्जा, नवाचार और सेवा भाव में निहित है। जब यही ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगती है, तो देश तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर होता है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं की रचनात्मकता, महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक यदि अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करे, तो देश में बड़े सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं।

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और कहा कि मन की बात देश को जोड़ने, प्रेरित करने और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

जिला मीडिया प्रभारी भूरे  चौबे ने बताया कि आज  मन की बात कार्यक्रम में देश के14 जिलों को लाइव जुड़ा गया था  जिसमें उप्र का एकमात्र जिला औरैया इस लाइव प्रसारण में शामिल हुआ, आज का यह एक ऐतिहासिक पल जिले के लिए था।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, औरैया जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, विधायक गुड़िया कठेरिया, मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला,कार्यक्रम संयोजक सौरभ भूषण शर्मा सह संयोजक यशवीर सिकरवार तथा

मन की बात के जिला संयोजक योगेन्द्र कैथवार, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा ,विशाल शुक्ला,राहुल गुप्ता, इंद्रपाल पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक व समाज सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने भी भारी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।