लखीमपुर खीरी पुलिस ने हाई प्रोफाइल चोरी का किया खुलासा, 30 लाख के जेवरात के साथ दो शातिर गिरफ्तार
उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना हैदराबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई एक हाई प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। 30 लाख के जेवरात के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना हैदराबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई एक हाई प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। 30 लाख के जेवरात के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं।
आपने अब तक कई तरीके की चोरी की घटनाएं देखी और सुनी होगी लेकिन लखीमपुर खीरी से पकड़े गए दो ऐसे हाई प्रोफाइल चोरों के बारे में बताते है जिनके निशाने पर बड़े शिकार रहते थे।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया मनी गौतम पर कुल 51 मामले दर्ज है। जबकि मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी पर यह पहला मामला है। अभियुक्त की निशानदेही पर करीब 30 लाख के गहने जेवर बरामद किए गए है।
21 मई की रात हैदराबाद थाना इलाके में अज्ञात चोरों द्वारा घर की खिड़की तोड़कर की गई घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन चोरों के निशाने पर बड़े घर रहते थे।


