चंदौली में आयोजित समता सम्मेलन में बोलीं विधायक पल्लवी पटेल- यूजीसी बिल को बनाएंगे बड़ा मुद्दा

के चंदौली जनपद में आयोजित समता सम्मेलन में कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल पहुंचीं। इस अवसर पर विधायक पल्लवी पटेल ने यूजीसी बिल को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।

चंदौली में आयोजित समता सम्मेलन में बोलीं विधायक पल्लवी पटेल- यूजीसी बिल को बनाएंगे बड़ा मुद्दा
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में आयोजित समता सम्मेलन में कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल पहुंचीं। इस अवसर पर विधायक पल्लवी पटेल ने यूजीसी बिल को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।

पल्लवी पटेल ने कहा लचर व्यवस्था ने समाज में खाई को बढ़ाया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर राजनीतिक लाभ के आरोप भी लगाए।

पंचायत चुनाव में देरी पर सरकार को घेरते हुए पल्लवी पटेल ने कहा सरकार और मंत्रियों में कोई तालमेल नहीं है। पंचायत चुनाव टालकर विधानसभा चुनाव पर होने वाले असर से सरकार बचना चाहती है।

उन्होंने कहा यूजीसी बिल और जातिगत जनगणना को बड़ा मुद्दा बनाएंगे। यह कार्यक्रम मुगलसराय के गौरैया गांव में आयोजित हुआ।