कानपुर देहात: ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक दुर्घटना में मौत, विभाग में छाया मातम
उप्र के कानपुर देहात जनपद से ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक दुर्घटना में मौत होने की खबर सामने आ रहिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही केशव यादव कहिंजरी चौकी में तैनात थे।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद से ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक दुर्घटना में मौत होने की खबर सामने आ रहिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही केशव यादव कहिंजरी चौकी में तैनात थे।
सरकारी कामकाज निपटाकर रसूलाबाद थाने से सिपाही केशव यादव चौकी जा रहे थे। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर के पास सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
सिपाही की मौत के बाद पुलिस विभाग में मातम छा गया। सिपाही आगरा जनपद का रहने वाला था। पुलिस ने सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Janmat News 
