प्रतापगढ़: अजगरा महासंवाद में प्रज्वल शुक्ल प्रथम, 85 वर्षीय रामलली सिंह ने की विजेताओं के नामों की घोषणा

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के ऐतिहासिक अजगरा क्षेत्र में तीन दिनों से चल रहे अजगरा महोत्सव का समापन हो गया।

प्रतापगढ़: अजगरा महासंवाद में प्रज्वल शुक्ल प्रथम, 85 वर्षीय रामलली सिंह ने की विजेताओं के नामों की घोषणा
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के ऐतिहासिक अजगरा क्षेत्र में तीन दिनों से चल रहे अजगरा महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित अजगरा महासंवाद-द अजगरा डिबेटके फिनाले में प्रज्वल शुक्ल ने प्रथम स्थान हासिल कर 1 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।

महासंवाद के विजेताओं के नामों की घोषणा अजगरा-रानीगंज क्षेत्र की 85 वर्षीय रामलली सिंह ने मंच से की। उन्होंने प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं के नाम घोषित किए।

आयोजकों के इस कदम को बुजुर्गों के सम्मान और अजगरा की परंपरा से जोड़कर देखा गया। इसके बाद विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की।

प्रतियोगिता में प्रज्वल शुक्ल प्रथम रहे और उन्हें 1 लाख 51 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 1 लाख 1 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं राजेंद्र कुमार पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया और उन्हें 75 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

अजगरा महासंवाद के फिनाले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, एसडीएम लालगंज, खंड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर, निर्झर प्रतापगढ़ी, मनोज मिश्र, प्रशांत सिंह, अनूप और संजीव समेत कई लोग उपस्थित रहे।

तीन दिनों तक चले अजगरा महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिन महासंवाद के विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।