भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद ली अंतिम सांस
रिंकू सिंह के पिता खांचंद्र का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। आज तड़के लगभग 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट —
अलीगढ़/जनमत न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के पिता खांचंद्र का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। आज तड़के लगभग 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिजनों के अनुसार, उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां देर रात उनका निधन हो गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पार्थिव शरीर को नोएडा के निजी अस्पताल से अलीगढ़ स्थित उनके आवास ओजोन सिटी लाया जा रहा है, जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सिंह भी जल्द ही अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। पिता के निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Janmat News 
