कुशीनगर: आजम खान के समर्थन में उतरे ग्रामीण और मुस्लिम समाज के लोग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

उप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान का मामला एक बार फिर चर्चा में है। अब कुशीनगर जनपद में भी आजम खान और उनके परिवार के समर्थन में आवाज उठने लगी है।

कुशीनगर: आजम खान के समर्थन में उतरे ग्रामीण और मुस्लिम समाज के लोग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट 

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान का मामला एक बार फिर चर्चा में है। अब कुशीनगर जनपद में भी आजम खान और उनके परिवार के समर्थन में आवाज उठने लगी है।

ग्रामीणों और मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।ज्ञापनकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

उनका कहना है कि अदालत से राहत मिलने के बाद भी आजम खान की गिरफ्तारी और जांच एजेंसियों की कार्रवाई कई सवाल खड़े करती है। ज्ञापन में प्रदेश में मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ कथित एकतरफा कार्रवाई और फर्जी मुकदमों का आरोप भी लगाया गया है।