लखनऊ में प्योरसन सोलर की एंट्री, अभिलाष भट्ट- स्टेट हेड जनमत न्यूज़ ने किया उद्घाटन
उप्र की राजधानी लखनऊ में प्योर सन सोलर एंड इलेक्ट्रिसिटी इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस का भव्य शुभारंभ हुआ।
आज़म खान की रिपोर्ट
लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ में प्योर सन सोलर एंड इलेक्ट्रिसिटी इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर जनमत न्यूज के स्टेट हेड व वरिष्ठ समाज सेवी अभिलाष भट्ट व विशिष्ट अतिथि के तौर पर न्यूज़ टाइम नेशन के एडिटर इन चीफ खुर्शीद खान राजू ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
वही, आए हुए अतिथियों का प्योर सन सोलर कंपनी के डायरेक्टर व बिजनेस पार्टनर उमेश हसन व ओवैस अहमद ने बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया।
प्योर सन सोलर कंपनी के डायरेक्टर उमेश हसन व ओवैस हसन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम सूर्य घर योजना सबसे बड़ी योजना है और जनता के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। जिससे हम ऊर्जा को बचाकर ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।
हमारी प्योर सन सोलर कंपनी उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में भी काम कर रही है हमारा सोलर और इलेक्ट्रिकल इंटीरियर्स का काम है जो सरकारी क्षेत्र के अलावा अब प्राइवेट संस्थान में भी सोलर की सुविधा आम जनता को देने जा रही है।
हमारे यहां कई कंपनी के सोलर पैनल है जिसमें टाटा लुमिनस, वारी, अदानी, विक्रम, सोलर जैसी ब्रांडेड कंपनियों के सोलर पैनल लगाए जाते हैं। हमारे यहां फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है।
हम प्रदेश की जनता से अपील करना चाहेंगे कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह पीएम सूर्य घर योजना बहुत अच्छी योजना और सभी लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस पर दोनों सब्सिडी दे रही।
यह बहुत ही सस्ते रेट में ज्यादा से ज्यादा विद्युत उत्पादन करके लाभ दे रहा है जिससे आम जनता को बिजली के बिल पर लाभ मिलेगा और बचत होगी। हम सभी से अपील करेंगे कि एक बार अवसर सेवा का अवसर जरूर दें। सोलर पैनल पर उप्र सरकार की सब्सिडी यूपीनेडा (UPNEDA) पोर्टल या PM-Surya Ghar वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर प्राप्त सकते हैं।
शुभारंभ के अवसर पर हुसैन अहमद आरजू,फैसल, डॉ मोइड अहमद, डॉक्टर मुफीद अहमद, सैयद मोहम्मद, अनस मारूफ आलम, शाहनवाज मोहम्मद, अमर सिंह, अरविंद सिंह आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।


