संभल: खेत में प्लास्टिक की बोरी में मिला मासूम का शव, 13 दिन पूर्व हुआ था लापता

उप्र के संभल जनपद में 13 दिन से लापता 8 वर्षीय मासूम का शव मिला है। परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई है।

संभल: खेत में प्लास्टिक की बोरी में मिला मासूम का शव, 13 दिन पूर्व हुआ था लापता
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में 13 दिन से लापता 8 वर्षीय मासूम का शव मिला है। परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई है। मासूम का शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। यह घटना जनपद के धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालू शंकर की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार 13 दिन पूर्व 8 वर्षीय मासूम गाँव से लापता हो गया था. पुलिस व परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान खेत में काम कर रहे किसान को बदबू आने पर शक हुआ। जाकर देखा तो खेत में गेहूं की फसल के बीच प्लास्टिक की बंद बोरी में मासूम का शव मिला।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।