फर्रुखाबाद में कलयुगी बेटे का कारनामा, ईंटों से कुचल कर की मां की हत्या
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से रिश्तों के शर्मसार करने वाली घटना होने की खबर सामने आ रही है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने मां की पीट पीट कर व ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से रिश्तों के शर्मसार करने वाली घटना होने की खबर सामने आ रही है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने मां की पीट पीट कर व ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी।
मामला जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के खुडना वैध गांव का है। प्राप्त समाचार के अनुसार किसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद हुआ था। इस दौरान बेटे ने मां के साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा करीब दो वर्षों से बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ कायमगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


