आज का राशिफल 12 अगस्त 2025: सिंह समेत कई राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, जानिए सितारों का हाल

आज का राशिफल 12 अगस्त 2025 में जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल। सिंह, कर्क, कन्या समेत कई राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणी पढ़ें।

आज का राशिफल 12 अगस्त 2025: सिंह समेत कई राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, जानिए सितारों का हाल
Published By- A.K. Mishra

आज का राशिफल 12 अगस्त 2025:- ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल संकेत दे रही है। वर्तमान में शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क में, केतु सिंह में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में, और शनि का विष योग मीन राशि में बन रहा है।

 मेष

अनावश्यक खर्च और अज्ञात भय परेशान कर सकता है। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ संभव है। प्रेम-संतान स्थिति ठीक, व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

 वृषभ

यात्रा में असुविधा संभव है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम में विवाद से बचें। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

 मिथुन

व्यापार में स्थिति मजबूत नहीं। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता और खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम-संतान स्थिति अच्छी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क

अपमानित होने का भय है। यात्रा टालें। कामों में रुकावट बनी रहेगी। स्वास्थ्य और व्यापार मध्यम। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

सिंह

चोट या परेशानी का योग है। परिस्थितियां प्रतिकूल। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान स्थिति ठीक, व्यापार सामान्य। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

 कन्या

अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी मध्यम, प्रेम-संतान सामान्य, व्यापार लगभग ठीक। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

तुला

शत्रु पर विजय मिलेगी। ज्ञान व बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैरों में चोट की संभावना। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार ठीक। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

 वृश्चिक

बच्चों की सेहत का ध्यान दें। प्रेम में विवाद से बचें। मानसिक रूप से नकारात्मकता हावी हो सकती है। व्यापार सामान्य। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

 धनु

गृहकलह बढ़ सकता है। घर की वस्तुएं नष्ट या गायब हो सकती हैं। स्वास्थ्य व मां की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छे। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

मकर

व्यापार मध्यम। खुद और अपनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नाक-कान-गले की समस्या हो सकती है। नया व्यापार शुरू न करें। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

 कुंभ

धन हानि का योग। मुख रोग हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार सामान्य। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

 मीन

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घबराहट, पेट व रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार सामान्य। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें और पीली वस्तु पास रखें।