शहीद सत्यवान सिंह को केंद्रीय व राज्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढ़ांढ़स

नक्सली अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सत्यवान सिंह के पैतृक गांव रामपुर सौहरौना पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

शहीद सत्यवान सिंह को केंद्रीय व राज्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढ़ांढ़स
REPORTED BY - PRADEEP YADAV, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

कुशीनगर/जनमत न्यूज। नक्सली अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सत्यवान सिंह के पैतृक गांव रामपुर सौहरौना पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

मंत्रियों ने शहीद के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उनके बलिदान को देश के लिए अमूल्य बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह ने कहा कि राष्ट्र कृतज्ञ रहेगा और शहीद के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।

बतादें कि सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन में तैनात सत्यवान सिंह छत्तीसगढ़ में नक्सली गश्त के दौरान माइंस विस्फोट (IED ब्लास्ट) में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की।