आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2025: वृषभ राशि वाले न लें कोई रिस्क, जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2025: वृषभ राशि वालों को रिस्क से बचना चाहिए, जबकि मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ। पढ़ें सभी राशियों का हाल।

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2025: वृषभ राशि वाले न लें कोई रिस्क, जानें सभी राशियों का हाल
Published By- A.K. Mishra

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2025: ग्रहों की स्थिति गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में, शुक्र कन्या में, सूर्य तुला में, बुध और मंगल वृश्चिक में हैं। चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि (Aries):

धर्म-कर्म में मन लगेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति बेहतर होगी। नौकरी और सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus):

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार का रिस्क न लें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini):

नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। प्रेमी युगलों के लिए शुभ समय है। विवाहित जातकों के संबंध और मजबूत होंगे।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer):

भाग्य आपका साथ दे रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत होंगे। कारोबार में भी उन्नति के योग हैं।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo):

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है, लेकिन संतान पक्ष अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ होगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

कन्या राशि (Virgo):

गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार में सुधार के संकेत हैं।
उपाय: क्रोध पर नियंत्रण रखें और सूर्य को जल अर्पित करें।

तुला राशि (Libra):

पराक्रम बढ़ेगा और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन व्यापार और प्रेम अच्छे रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी खुशियां मिलेंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn):

मन में चिंता और अज्ञात भय रह सकता है। खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य और व्यापार मध्यम रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

कुंभ राशि (Aquarius):

आय के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा और शुभ समाचार की संभावना है। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापारिक लाभ के संकेत हैं।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि (Pisces):

कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।