मंगलसूत्र लूट कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मंगलसूत्र को बेचने से प्राप्त 14,530 रुपये, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।


