कानपुर देहात में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन, आम जनमानस को मिली उपयोगी जानकारी
उप्र के कानपुर देहात जनपद जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज 'वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर' का भव्य आयोजन किया गया।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज 'वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर' का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने शिरकत की। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कानपुर देहात के ईको पार्क माती में आज को बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के बैनर तले आम जनमानस को न्याय और सरकारी सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविन्द सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नूपुर श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर की थीम "दीन दुःखी की सेवा करने- न्याय चले जन-जन से मिलने" पूरी तरह सार्थक नजर आया, जहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विधिक और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।



