आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2025: मिथुन राशि वालों के अपमान का भय, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से परिवर्तनशील है। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, सूर्य तुला राशि में, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में हैं।

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2025: मिथुन राशि वालों के अपमान का भय, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Published By- A.K. Mishra

आज शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से परिवर्तनशील है। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, सूर्य तुला राशि में, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा आज कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और राहु के साथ ग्रहण योग बनाएगा। वहीं शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते हैं माता की कृपा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा —

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें और माता काली का ध्यान करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

व्यापारिक स्थिति कुछ नकारात्मक दिख रही है। सीने में विकार या सांस संबंधी परेशानी संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति में रिस्क न लें। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें, शुभ फल प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज अपमानित होने का भय रहेगा। यात्राएं कष्टप्रद हो सकती हैं। भाग्य पर अंधविश्वास करके कोई कार्य न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: माता काली को प्रणाम करें, दिन शुभ होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

परिस्थितियां आपके खिलाफ रह सकती हैं। चोट या परेशानी की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान करें और मां काली का ध्यान करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर। नौकरी में रिस्क लेने से बचें। उपाय: काली वस्तु का दान करें, मां की कृपा प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

शत्रु पर विजय मिलेगी, परंतु दिन थोड़ा नकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें, बाधाएं दूर होंगी।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। उपाय: नीली वस्तु पास रखें, माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

घर में कलह की स्थिति बन सकती है। भूमि-भवन या वाहन खरीदारी में रुकावट संभव है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उपाय: काली वस्तु का दान करें, पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

नाक, कान या गले की परेशानी संभव है। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उपाय: काली वस्तु का दान करें और मां दुर्गा का ध्यान करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। किसी से बहस या अपशब्द से बचें। मुख रोग का खतरा हो सकता है। उपाय: काली जी को प्रणाम करें, शुभ फल मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज मन में घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। नकारात्मक ऊर्जा से दूरी बनाए रखें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें और मां पार्वती का स्मरण करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। पार्टनरशिप में मतभेद संभव हैं। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और काली वस्तु का दान करें।