Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: जानें शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, कौन सी राशियों पर बरसेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, शुभ-अशुभ योग और दिनभर के ग्रह प्रभाव।

Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है — गुरु मिथुन राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और मंगल तुला राशि में, चंद्रमा व राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल —
मेष राशि (Aries)
आज मन में हल्की उदासी रह सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। आय में उतार-चढ़ाव संभव है। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus)
कानूनी मामलों में सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद की संभावना है। सीने से जुड़ी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय और प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय: काली माता की आराधना करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज भाग्य पर निर्भर रहना नुकसानदायक हो सकता है। यात्राओं में असुविधा हो सकती है। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। धैर्य बनाए रखें।
उपाय: काली माता की पूजा करें।
कर्क राशि (Cancer)
चोट या दुर्घटना की आशंका है, सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।
उपाय: काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार संतोषजनक रहेंगे।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ज्ञान-विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।
तुला राशि (Libra)
संतान की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद संभव है। मानसिक तनाव रह सकता है, पर व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय: शनिदेव की आराधना करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
घरेलू जीवन में तनाव संभव है। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। प्रेम और संतान पक्ष में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
नाक, कान, गले की समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन प्रेम पक्ष मजबूत रहेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
मकर राशि (Capricorn)
धन हानि की संभावना है, निवेश से बचें। जुआ-सट्टा या किसी भी जोखिम वाले कार्य से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: काली माता की उपासना करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
बेचैनी और मानसिक अस्थिरता रह सकती है। आंखों या सिर में दर्द हो सकता है। प्रेम और व्यापार दोनों अनुकूल रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि (Pisces)
बच्चों से दूरी या प्रेम संबंधों में कड़वाहट संभव है। सिर दर्द और अज्ञात भय परेशान कर सकता है। व्यापार में भी सतर्क रहें।
उपाय: काली वस्तु का दान करें, लाभ होगा।