फतेहपुर में युवती को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था।

फतेहपुर में युवती को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —

फतेहपुर / जनमत न्यूज। जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से ब्लैकमेल कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मंसूब अहमद पर आरोप है कि उसने युवती को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिनके जरिए वह लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता पक्ष का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी मंसूब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।