अलीगढ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लापता चार नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद; SSP ने दिया नगद पुरस्कार
अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र की अलीगढ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घर से लापता चार नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने 15 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार परिजनों की डांट फटकार के बाद चारों लड़कियां घर से लापता हो गई थीं। बिना बताए चारों नाबालिक लड़कियां घर से गायब हुई थी।
ऑपरेशन स्माइल के तहत चारों लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। बरामद की गई लड़कियां 7, 8, 9 और 10वीं क्लास की छात्रा है। बरामद लड़कियों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है।
पुलिस टीम ने लगभग 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद लड़कियों को बरामद किया है। यूट्यूब पर दिल्ली की सरोजनी मार्केट देखने के बाद चारों लड़कियां दिल्ली पहुंची थी।
पुलिस ने चारों लड़कियों को मथुरा के वृंदावन से सकुशल बरामद किया है। SSP के निर्देश पर लापता लड़कियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। SSP ने पुलिस टीम को ₹25000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।


