औरैया: होली से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बालाजी स्वीट्स पर मारा छापा; सैंपल भेजे गए लैब
उप्र के औरैया जनपद में होली से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने शहर की मशहूर मिठाई की दुकान बालाजी स्वीट्स पर SDM सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में छापा मारा है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में होली से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने शहर की मशहूर मिठाई की दुकान बालाजी स्वीट्स पर SDM सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में छापा मारा है।
इस दौरान मिठाई निर्माण स्थल पर गंदगी मिलने पर संचालकों को फटकार लगाई है एवं साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही खोया, पनीर समेत अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
इसके अलावा प्रशासन ने फूलमती मंदिर के पास खोया मंडी में भी छापा मारा व यहां की कई दुकानों से खोया के नमूने लिए। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. होली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन सख्त दिख रहा है।


