औरैया: आपदा प्रबंधन को लेकर वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन, आपदाओं से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण
उप्र के औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आपदा प्रबंधन को लेकर वृहद मॉक ड्रिल की गई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आपदा प्रबंधन को लेकर वृहद मॉक ड्रिल की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में NTPC दिबियापुर में यह आयोजन हुआ।
इस दौरान युद्धकालीन स्थिति, भूकंप, अग्निकांड, ब्लैकआउट जैसी आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। सायरन अलर्ट, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार व अफवाहों से बचाव की जानकारी भी दी गई।
इस मॉक ड्रिल पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, CISF, NCC कैडेट्स व आपदा मित्र शामिल रहे। SOP के तहत समयबद्ध व अनुशासित ढंग से मॉक ड्रिल सफल रही। अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रतिभागी बलों व वालंटियर्स की सराहना की।


