औरैया: कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो लोग गंभीर रूप से घायल

उप्र के औरैया जनपद में गांव में खेल देखने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष द्वारा घर में घुस कर लाठी डंडों से जमकर मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है।

औरैया: कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में गांव में खेल देखने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष द्वारा घर में घुस कर लाठी डंडों से जमकर मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के पछेला गांव की है। मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद थाना पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप है।