कुशीनगर: मनचले टीचर ने छात्रा से की छेड़खानी, छात्रा व कई अन्य लोगों ने चप्पल से पीटा

उप्र के कुशीनगर जनपद से छेड़खानी के आरोप में छात्रा द्वारा चप्पल से मनचले टीचर को पीटे जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही कस्बे के एक कोचिंग सेंटर का है।

कुशीनगर: मनचले टीचर ने छात्रा से की छेड़खानी, छात्रा व कई अन्य लोगों ने चप्पल से पीटा
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद से छेड़खानी के आरोप में छात्रा द्वारा चप्पल से मनचले टीचर को पीटे जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही कस्बे के एक कोचिंग सेंटर का है।

मिली जानकारी के अनुसार पढ़ाते समय और उसके बाद छात्रा के साथ आरोपी अध्यापक छेड़खानी करता था। छेड़खानी से तंग आकर युवती ने अपने घर पर घटना की शिकायत की थी।

कोचिंग सेंटर मे पढ़ने वाली छात्रा को कोचिंग सेंटर मे पढ़ाने वाला टीचर छेड़ता था। छात्रा के साथ उसके घर वाले और कोचिंग सेंटर के कई अन्य लोगों ने भी आरोपी टीचर को पीटा।

कोचिंग सेंटर के अंदर आरोपी अध्यापक की पिटाई हुई। सभी ने मिलकर थूक कर भी आरोपी टीचर को चटवाया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।