अयोध्या: साकेत वासी महंत की तीसरी पुण्यतिथि साकेतवास महोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्न, संत-महंतों ने ग्रहण किया प्रसाद

उप्र के अयोध्या जनपद के टेढ़ी बाजार स्थित अखिल भारतीय जायसवाल समाज राम जानकी जायसवाल मंदिर के साकेत वासी महंत पूज्य बाबा जगन्नाथ दास जी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि

अयोध्या: साकेत वासी महंत की तीसरी पुण्यतिथि साकेतवास महोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्न, संत-महंतों ने ग्रहण किया प्रसाद
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट 

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के टेढ़ी बाजार स्थित अखिल भारतीय जायसवाल समाज राम जानकी जायसवाल मंदिर के साकेत वासी महंत पूज्य बाबा जगन्नाथ दास जी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन कर ब्रह्मलीन महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

कार्यक्रम में अयोध्या के संत-महंतों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जायसवाल मंदिर के महंत श्याम सुंदर दास महाराज ने संत-महंतों का सम्मान किया। इस दौरान पूजन, गौ पूजन, ब्राह्मण पूजन एवं भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

महंत श्याम सुंदर दास महाराज ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने की अपील की। कार्यक्रम में जायसवाल समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।