बलरामपुर: AIMMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने उतरौला में किया पार्टी कार्यालय का शुभारंभ, कहा- लोकतंत्र में इंसाफ पाने का एकमात्र रास्ता सियासत

उप्र के बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला अंतर्गत उतरौला के चाँद औलिया मधपुर में AIMIM पार्टी कार्यालय का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली नें शुभारंभ किया।

बलरामपुर: AIMMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने उतरौला में किया पार्टी कार्यालय का शुभारंभ, कहा- लोकतंत्र में इंसाफ पाने का एकमात्र रास्ता सियासत
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला अंतर्गत उतरौला के चाँद औलिया मधपुर में AIMIM पार्टी कार्यालय का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली नें शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा भाजपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद सभी की एक ही पार्टी कांग्रेस हुआ करती थी और सभी ने इंदिरा गांधी को अपना नेता माना था लेकिन आज इस देश में 2500 पार्टी इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया में रजिस्टर्ड हैं।

सवाल यह है कि 2500 पर्टियां रजिस्टर्ड क्यों हुई? हर पार्टी इलेक्शन में पार्टिसपेट कर रही है क्योंकि लोकतंत्र में इंसाफ पाने का एकमात्र रास्ता सियासत है जिस समाज ने अपना झंडा अपना डंडा अपना नेता नहीं बनाया उस समाज को लोकतंत्र में इंसाफ नहीं मिला।

इसलिए सभी समाज ने अपना झंडा अपना डंडा अपना नेता बना लिया और उन्हें इंसाफ मिल गया मगर जिन्होंने अपना झंडा अपना डंडा अपना नेता नहीं बनाया तो उनका हाल  मुसलमानो के जैसा हो गया। मुसलमान 60 साल में विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाया उन्हें मुख्य धारा से जुड़ना होगा।

इस अवसर पर ताहिर सिद्दीकी उत्तर प्रदेश सेंट्रल जोन अध्यक्ष, सलमान मलिक प्रदेश महासचिव व मौलाना अरब फारूकी प्रदेश सचिव व बलरामपुर प्रभारी ने भी जनसभा को संबोधित किया।