अमेठी में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
भाजपा द्वारा शहीदों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अमेठी/जनमत न्यूज। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कस्बे में सोमवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब भाजपा द्वारा शहीदों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गौरीगंज तिराहे से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहां हाथों में तिरंगा लिए लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गगनभेदी माहौल बना रहे थे। यात्रा गांधी पार्क से होते हुए छोटी माइनर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और मुसाफिरखाना मंडल अध्यक्ष राम गोपाल कौशल ने संयुक्त रूप से इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान देशभक्ति से सराबोर गीतों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया।
जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि हमारे वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत ही हम आज स्वतंत्र वातावरण में सांस ले पा रहे हैं। उनका त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, और हम सदैव इन वीरों के ऋणी रहेंगे।