बहराइच: एक पेड़-माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, मंत्री सुरेश राही ने लोगों से की पौधा लगाने की अपील

उप्र के बहराइच जनपद में 'एक पेड़-माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बहराइच: एक पेड़-माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, मंत्री सुरेश राही ने लोगों से की पौधा लगाने की अपील
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में 'एक पेड़-माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महसी के तेजवापुर स्थित कटहा ग्राम समाज भूमि में आयोजित कार्यक्रम में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

जिले में 63 लाख 12 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सुरेश राही ने लोगों से अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। इस दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह, विधायक राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में 63 लाख 12 हजार 600 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों और आमजन के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में नीम, पीपल, पाकड़, सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

संदेश साफ है-पेड़ लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी संकल्प के साथ बहराइच में हरियाली बढ़ाने की मुहिम शुरू हो चुकी है।