बलरामपुर: कांग्रेस नेता हसीब खान हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे दिल्ली
उप्र के बलरामपुर जनपद में कांग्रेस नेता हसीब खान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। हसीब खान आज भारी संख्या में समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में कांग्रेस नेता हसीब खान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। हसीब खान आज भारी संख्या में समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।
राहुल गांधी के आवाह्नन पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 12 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता हसीब खान दिल्ली जा रहे थे।
पुलिस फोर्स ने कांग्रेस नेता हसीब खान को उनके ही आवास में ही हाउस अरेस्ट किया। कांग्रेस नेता हसीब खान व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने हसीब खान के आवास पर पहरा लगाया।
दिल्ली जाने से पहले ही उप्र कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी ज़ोन के प्रभारी हसीब खान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।



