मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
उप्र के मिर्जापुर जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बाण सागर परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) मुसाफिर यादव को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बाण सागर परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) मुसाफिर यादव को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ठेकेदार दीपक सिंह से कराए गए कार्य का बिल पास कराने के एवज में जेई द्वारा दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने इस मामले की सूचना एंटी करप्शन टीम को दी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत ठेकेदार पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेकर जेई के पास पहुंचा, जहां पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने बाण सागर कॉलोनी स्थित स्थान से जेई को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी जेई को देहात कोतवाली लाया गया है, जहां एंटी करप्शन टीम द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Janmat News 
