फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में नहीं रुक रहा रिश्वतखोरी का खेल, सभासद पति ने दरोगा पर लगाया आरोप

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में महिला थाने में तैनात दरोगा मिथलेश कुमार पर सभासद पति ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में नहीं रुक रहा रिश्वतखोरी का खेल, सभासद पति ने दरोगा पर लगाया आरोप
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुन दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में महिला थाने में तैनात दरोगा मिथलेश कुमार पर सभासद पति ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला नैन में कुछ दिन पूर्व नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। महिला थाने में समझौता कराकर विवाद निपटाया गया। महिला थाने के दरोगा ने मामले में समझौता करने के नाम पर रुपए मांगे।

सभासद पति ने रिश्वत के रूपए देने से मना कर दिया। सभासद पति ने आरोप लगाया कि रुपए न देने पर दरोगा पर महिला थाने में बंद कर मारपीट की और फर्जी तरीके से 170  BNSS में गिरफ्तार कर 123 BNSS में सभासद पति का चालान कर दिया।

जानकारी के मुताबिक दरोगा की मारपीट से सभासद पति को गंभीर चोटें आई हैं। सभासदों एसोसिएशन की तरफ से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिश्वत खोर दरोगा पर कार्यवाही की मांग की गई है।