चंदौली: एडीजी जोन ने अवैध तेल कारोबारियों के ठिकानो पर मारा छापा, भारी मात्रा में पकड़ा गया तेल
एडीजी जोन वाराणसी की टीम ने उप्र के चंदौली जिले के अवैध तेल कारोबारियों के ठिकानो पर आज छापा मारा। यह छापा इंडियन ऑयल डिपो गेट सहित जीटी रोड के किनारे अवैध गोदाम पर मारा गया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। एडीजी जोन वाराणसी की टीम ने उप्र के चंदौली जिले के अवैध तेल कारोबारियों के ठिकानो पर आज छापा मारा। यह छापा इंडियन ऑयल डिपो गेट सहित जीटी रोड के किनारे अवैध गोदाम पर मारा गया।
यह छापेमारी जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड न.5 इंडियन ऑयल गेट और वार्ड न.16 में हुई। छापेमारी की भनक लगते ही तेल माफिया गोदाम से भाग गए।
इस दौरान इंडियन ऑयल गेट पर तेल से भरे टैंकर से कटिंग करते आधा दर्जन लोग पकड़े गए। जीटी रोड के किनारे करकट के बने गोदाम में भारी मात्रा में तेल पकड़ा गया।
इस दौरान दो छोटी कारों में रखे दर्जनों कैन में भरा लगभग एक हजार लीटर डीजल पकड़ा गया। डीजल से भरे दो टैंकर को भी पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिया।
एडीजी जोन की पुलिस टीम की इस छापेमारी की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर भैरवनाथ यादव के नेतृत्व में सात सदस्यों कि टीम ने छापा मारा।
बरामद दो टैंकर, दो कार और तेल कटिंग में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामानों को टीम अलीनगर थाने ले आई। मामले की जानकारी होते ही एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर भी अलीनगर थाने पहुंच गए।

Janmat News 
