राशिफल 26 मई 2025: जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं

 सोमवार को ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। आइए जानते हैं, आज का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा बीतेगा।

राशिफल 26 मई 2025: जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं

राशिफल 26 मई 2025: सोमवार को ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। आइए जानते हैं, आज का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा बीतेगा।

मेष राशि
आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। सेहत में सुधार दिखेगा। प्रेम जीवन और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि
मन थोड़ा अशांत रह सकता है और खर्चों में वृद्धि होगी। अनावश्यक तनाव और भय बना रह सकता है, हालांकि सेहत में पहले से सुधार दिखेगा। प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। हरा रंग आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। नए आय स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का योग है। सेहत, प्रेम और व्यापार सभी में लाभ मिलेगा। हरा रंग साथ रखें।

कर्क राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत उत्तम रहेगी और संतान से सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक मामलों में भी यह समय महत्वपूर्ण है। आज लाल वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और रोजगार में तरक्की के योग बनेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पीला रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

कन्या राशि
थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चोट या विवाद की संभावना है, सतर्क रहें। सेहत मध्यम रहेगी लेकिन प्रेम और व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। शनिदेव की आराधना करें।

तुला राशि
जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति होगी। सेहत में सुधार होगा और पारिवारिक सुख मिलेगा। आज पीले वस्त्र या वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन प्रेम जीवन और संतान पक्ष से सुख मिलेगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार में दिन अच्छा रहेगा। लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि
भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन पारिवारिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। व्यापार के लिए दिन उत्तम है। मां काली की आराधना करें।

कुंभ राशि
आज मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं। सेहत में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। हरे रंग का उपयोग लाभदायक रहेगा।

मीन राशि
आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और संतान से प्रसन्नता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। पीली वस्तु साथ रखें।