जालौन में दिवाली से पहले अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, लाखों का बारूद जब्त

कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज इलाके में स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे और गोला-बारूद बरामद किए।

जालौन में दिवाली से पहले अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, लाखों का बारूद जब्त
REPORTED BY - VISHNU PANDAY, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

जालौन/जनमत न्यूज। दिवाली से पहले जालौन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके में अवैध बारूद और पटाखों के भंडारण का भंडाफोड़ किया है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज इलाके में स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे और गोला-बारूद बरामद किए।

बताया जा रहा है कि दुकान से बरामद किए गए पटाखों और विस्फोटक सामग्री की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने जब्त किए गए माल को लोडर में भरकर कोतवाली में जमा कराया और मामले की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाके में बारूद का भंडारण बड़ा हादसा बन सकता था। पुलिस की इस कार्रवाई से दिवाली से पहले पटाखा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।