जालौन में एन्टी भूमाफिया पोर्टल बेअसर भू माफियाओं से त्रस्त साधु संतों ने एसपी से लगाई गुहार !
जालौन में एन्टी भूमाफिया पोर्टल बेअसर साबित हो रहा है यहां कोटरा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां रक्तदन्तिका शक्ति पीठ के साधु संतों ने कुछ लोगों पर मंदिर व मंदिर के आस पास की जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने का आरोप लगाया है.....
जालौन से जनमत न्यूज़ :- जालौन में एन्टी भूमाफिया पोर्टल बेअसर साबित हो रहा है यहां कोटरा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां रक्तदन्तिका शक्ति पीठ के साधु संतों ने कुछ लोगों पर मंदिर व मंदिर के आस पास की जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने का आरोप लगाया है। इसके पहले स्थानीय थाने और भू माफिया पोर्टल पर भी शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई।
एकजुट हुए जिले भर के साधु संत एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी डॉ दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र सौपकर मंदिर को कब्जा मुक्त किये जाने की मांग की है। साधु संतों का आरोप है कि मंदिर पर कुछ लोगों ने बिना किसी सरकारी परमीशन के अपना कार्यालय बना लिया है अब वहीं लोगो मंदिर के महंत को परेशान करते हैं। साधुओं ने एसपी से कार्यवाही की मांग की है।

Janmat News 
