दिल्ली की कोर्ट से लूथरा भाइयों को नहीं मिली राहत, पुलिस से अग्रिम जमानत याचिका पर मांगा जवाब

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की कोर्ट से लूथरा भाइयों को नहीं मिली राहत, पुलिस से अग्रिम जमानत याचिका पर मांगा जवाब
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने पुलिस से अग्रिम जमानत याचिका पर जवाब मांगा है। बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक लूथरा भाइयों ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी। 

इसके बाद सेशंस कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई दोपहर में दो बजे हुई। उनकी लीगल टीम के एक वकील ने कन्फर्म किया था। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हवाले से कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि अरपोरा नाइटक्लब चलाने वाले भाइयों की बीच पर बनी झोपड़ी को गिराया जाएगा, जहां पिछले हफ्ते भयानक आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि वागाटोर में 'रोमियो लेन' को बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा, क्योंकि रेस्टोरेंट, जो कथित तौर पर सरकारी जमीन पर बना था, उसे अधिकारियों ने सील कर दिया है।

भारत छोड़ थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स

लूथरा बंधुओं के खिलाफ सात दिसंबर को लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी कराने के बाद सीबीआई के इंटरपोल ने थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर दोनों भाइयों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इंटरपोल ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ ब्लू नोटिस भी जारी कर दिया है।

ब्लू नोटिस का मतलब आरोपितों की पहचान, उनकी लोकेशन और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाना होता है। इंटरपोल ने फुकेट पुलिस से कहा है कि वे लूथरा बंधुओं को पकड़कर जल्द हिरासत में ले लें और इसकी सूचना गोवा पुलिस को दें।

नाइटक्लब में आगजनी की घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स मुंबई से इंडिगो एयरलाइंस से रविवार तड़के ही भारत से फुकेट भाग गए थे। जानकारी के मुताबिक, गोवा पुलिस ने पंजाबी बस्ती, सब्जी मंडी से सोमवार सुबह भरत कोहली नाम के जिस मैनेजर को गिरफ्तार किया है वो सौरभ लूथरा की कार भी चलात था।

भरत के पिता भी सौरभ के पिता की गाड़ी चलाते थे। सूत्रों के मुताबिक, सौरभ लूथरा ने गोवा में भरत के नाम पर भी कुछ क्लब के लाइसेंस लिए थे। इसलिए लूथराब्रदर्स ने बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के ऑपरेशनल काम देखने की जिम्मेदारी भरत कोहली को सौंप रखा था।