एटा: मामूली कहासुनी पर मारी गोली, व्यक्ति गम्भीर घायल; गांव के ही युवक पर लगा आरोप

उप्र के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के समोगर गांव में मामूली कहासुनी और गाली गलौज होने पर 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई,गोली युवक के सीने में धंस गई और वह छटपटा कर नीचे गिर गया।

एटा: मामूली कहासुनी पर मारी गोली, व्यक्ति गम्भीर घायल; गांव के ही युवक पर लगा आरोप
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के समोगर गांव में मामूली कहासुनी और गाली गलौज होने पर 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई,गोली युवक के सीने में धंस गई और वह छटपटा कर नीचे गिर गया।

फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल घायल व्यक्ति को जैथरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र उदयवीर उम्र 45 वर्ष अपने गांव की गली से आ रहा था तभी दरवाजे पर बैठे आरोपी  हरवीर पुत्र गंगा सिंह नाम के व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जिसकी वजह से वह घायल हो गया।

मामले पर परमानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल मेरा बड़ा भाई है वह बाहर घर बना हुआ है वहां से आ रहा था हरवीर दरवाजे पर बैठा था गोली मार दी सीने में गोली लगी है जिसकी वजह से वह घायल हो गया है।इलाज के लिए लाए हैं।कोई पुरानी रंजिश भी नहीं है।

मामले पर थाना प्रभारी जैथरा रितेश ठाकुर ने  जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट हुई है।आरोपी हरवीर ने गोली मार दी है ।चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।