लालगंज CHC में खड़ी सरकारी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, कारण संदिग्ध
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
रायबरेली से महाताब खान की रिपोर्ट —
रायबरेली/जनमत न्यूज। रायबरेली जिले के लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एक सरकारी एंबुलेंस अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी और पूरा वाहन आग का गोला बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग आग लगने के पीछे की वजह जानने को लेकर चिंतित हैं।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.