मुजफ्फरनगर: रंग लाई आबकारी विभाग की सख्ती, “ऑपरेशन ओवर रेट” में नहीं मिली गड़बड़ी

उप्र के मुजफ्फरनगर जिले में शराब की ओवर रेटिंग पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए “ऑपरेशन ओवर रेट” में आबकारी विभाग की सक्रियता साफ नजर आई।

मुजफ्फरनगर: रंग लाई आबकारी विभाग की सख्ती, “ऑपरेशन ओवर रेट” में नहीं मिली गड़बड़ी
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जिले में शराब की ओवर रेटिंग पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन ओवर रेटमें आबकारी विभाग की सक्रियता साफ नजर आई। जन्मत न्यूज टीम द्वारा किए गए इस विशेष सर्वे में जनपद की करीब 17 शराब दुकानों से खरीदारी की गई, लेकिन कहीं भी ओवर रेटिंग की शिकायत नहीं मिली।

पूरी तरह सक्रिय दिखा आबकारी विभाग

जन्मत न्यूज टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारी राकेश बहादुर व अन्य उच्च अधिकारियों के संज्ञान में यह अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी दुकानों पर निर्धारित कीमत पर ही शराब की बिक्री हो रही है।

समय का भी रखा जा रहा सख्त पालन

जिले में दुकानों के समय से खुलने और बंद होने के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगा है।

ओवर रेटिंग पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश

अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं ओवर रेटिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित सेल्समैन के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल भेजने तक की कार्रवाई शामिल है।

अवैध दबाव पर भी सख्ती

सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ लोग दुकान खुलने से पहले ही सेल्समैन पर दबाव बनाकर शराब की मांग करते हैं और अधिकारियों तक फोन करते हैं। ऐसे मामलों पर भी विभाग सतर्क है और नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा रहा।

अधिकारियों का सख्त संदेश

आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार विभाग पूरी तरह सख्त है। समय-समय पर गोपनीय टेस्टिंग की जाती है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगासीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

कुल मिलाकर, “ऑपरेशन ओवर रेटमें मुजफ्फरनगर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावी नजर आई, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।