बारिश में भी डटी मुजफ्फरनगर पुलिस, शिव चौक पर एसपी सिटी अमृत जैन ने परखी व्यवस्था
कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर लगातार हो रही बारिश के बीच भी मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर डटी है। एसपी सिटी अमृत जैन ने शिव चौक पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर लगातार हो रही बारिश के बीच भी मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर डटी है। एसपी सिटी अमृत जैन ने शिव चौक पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा शिवभक्तों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा भी मौजूद रहे।
शिव चौक पर बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था लगातार संभाली जा रही है।




