कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले भाजपा मंत्री का विरोध
कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
चन्दौली/जनमत। कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन कहा था। मुगलसराय में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री पार्क से जीटी रोड तक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का पुतला दहन किया। उन्होंने "भारतीय सेना का अपमान- नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारे लगाए।
कांग्रेस ने विजय शाह के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की भी मांग की गई है। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। श्री गुप्ता ने कहा कि मंत्री का बयान सेना का मनोबल गिराने वाला है। इससे देश के नौजवान, महिलाएं और सेना आहत हैं। उन्होंने इसे संघ की विचारधारा का प्रतीक बताया।

Janmat News 
