टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का समन्वय ही वास्तविक सफलता की पहचान है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बलरामपुर से गुलाम नबी की रिपोर्ट —
उतरौला/बलरामपुर/जनमत न्यूज। उतरौला तहसील क्षेत्र स्थित टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में मंगलवार को रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। नर्सरी ए में अल्फिया खातून प्रथम, आयुषी द्वितीय और अविका श्रीवास्तव तृतीय रहीं, जबकि नर्सरी बी में दीपांजलि ने प्रथम, ओवेश ने द्वितीय और मसूद राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार केजी वर्ग में शिफा खातून, मोहम्मद अरशद, नेहा, मिश्कत फातिमा, तोबा फातिमा और रजत शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा एक से लेकर आठ तक के विद्यार्थियों में भी कई मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा नौ में इब्राहिम हाशमी ने प्रथम, उममा ने द्वितीय और वैशाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 11 में कृष्ण कुमार प्रथम, शगुन गुप्ता द्वितीय और प्रज्ञा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना भी है।
विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का समन्वय ही वास्तविक सफलता की पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देता रहेगा।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.