एसपी साउथ अंशिका वर्मा को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटे में अपहृत मासूम सकुशल बरामद

अपने कलेजे के टुकड़े को सकुशल वापस पाकर बच्चे के माता-पिता भावुक हो उठे और उन्होंने बच्चे को सीने से लगाकर पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटे में अपहृत मासूम सकुशल बरामद
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट —

बरेली/जनमत न्यूज। जनपद की एसपी साउथ अंशिका वर्मा की सक्रियता और लगातार प्रयासों से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 48 घंटे पहले अपहृत किए गए डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को बदमाशों के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आंवला तहसील क्षेत्र स्थित विश्व प्रसिद्ध मनौना धाम से डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और बच्चे की तलाश में विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल बदमाशों तक पहुंच बनाई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश अब चलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से मासूम बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

अपने कलेजे के टुकड़े को सकुशल वापस पाकर बच्चे के माता-पिता भावुक हो उठे और उन्होंने बच्चे को सीने से लगाकर पुलिस प्रशासन का आभार जताया। क्षेत्र में इस कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है और लोग पुलिस टीम की सराहना कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।