मुजफ्फरनगर: छात्र ने ट्रैफिक पुलिस पर लगाया हाथ उठाने का आरोप, हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष ने भी लगाया धक्का मुक्की का आरोप
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के रुड़की रोड क्षेत्र में एक छात्र ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही पर हाथ उठाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के रुड़की रोड क्षेत्र में एक छात्र ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही पर हाथ उठाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष शेंकी शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी पुलिसकर्मियों पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया।
शेंकी शर्मा का कहना है कि छात्र के साथ कथित अभद्रता की गई, जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।


