‘द राजा साब’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा पर, कमाई में गिरावट; जानें ‘धुरंधर’ व 'इक्कीस' का हाल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में चल रही हैं। ‘धुरंधर’ के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है।

‘द राजा साब’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा पर, कमाई में गिरावट; जानें ‘धुरंधर’ व 'इक्कीस' का हाल
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में चल रही हैं। धुरंधरके जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब प्रभास की द राजा साबबॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है।

सोमवार को गिरी द राजा साबकी कमाई

प्रभास स्टारर द राजा साबको क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, सोमवार को अब फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। सोमवार को द राजा साबसिर्फ 6.29 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।

द राजा साब का कलेक्शन

द राजा साबने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इससे पहले 9.15 करोड़ रुपए फिल्म ने पेड प्रिव्यू में भी कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 26 करोड़ रुपए रही थी।

वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 19.10 करोड़ रुपए रही थी। अब चौथे दिन फिल्म ने 6.29 करोड़ रुपए ही जुटाए हैं। इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 114.29 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

धुरंधर का कलेक्शन

रणवीर सिंह की धुरंधर’ 39 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने 39वें दिन अपने छठे सोमवार को 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले छठे रविवार को फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से अब 39 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 807.90 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

इक्कीसकी गिरी कमाई

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीसअच्छे रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। पहले हफ्ते सिर्फ 25.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली फिल्म, दूसरे हफ्ते में भी संघर्ष कर रही है।

फिल्म ने 12वें दिन यानी सोमवार को सिर्फ 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले रविवार को फिल्म की कमाई 1.30 करोड़ रुपए रही थी। इस तरह से अब 12 दिनों में इक्कीसका कुल कलेक्शन 29.15 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।