चौक सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण का रास्ता साफ
चौक क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कॉम्प्लेक्स के समीप अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी एवं नगर कोतवाल अश्वनी पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

Janmat News

