उत्तर प्रदेश बन चुका है उत्तम प्रदेश- राज्य सूचना आयुक्त

राज्य सूचना आयुक्त स्वतन्त्र प्रकाश ने इस एटा वासियों और प्रदेश वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।उत्तर प्रदेश का नाम हम लोगों को लम्बी कहानी के बाद मिला है।पहले आगरा प्रांत अलग होता था अवध प्रांत अलग होता था।हम लोगों ने उत्तर प्रदेश नाम पाया है।आज मैं आप लोगों से कह सकता हु कि आज उत्तर प्रदेश का नाम उत्तम प्रदेश हो गया है।भारत में हमने कई मायनों में कीर्तिमान रच दिया है।उन्होंने कहा को उत्तर प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है।

उत्तर प्रदेश बन चुका है उत्तम प्रदेश- राज्य सूचना आयुक्त
Published By - ANKUSH PAL

एटा (जनमत) :- जनपद एटा में आयोजित राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में आज उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतन्त्र प्रकाश गुप्ता पहुंचे इस दौरान एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह और मुख्यविकास अधिकारी नगेन्द्र नारायण मिश्रा में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया ।इस दौरान एटा महोत्सव में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं संबंधित सजाए गए स्टालों का राज्य सूचना आयुक्त ने निरीक्षण किया।स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट को देख वह बेहद खुश हुए।वही राज्य सूचना आयुक्त के एटा महोत्सव में पहुंचने पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत से उनका स्वागत किया।

राज्य सूचना आयुक्त स्वतन्त्र प्रकाश ने इस एटा वासियों और प्रदेश वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।उत्तर प्रदेश का नाम हम लोगों को लम्बी कहानी के बाद मिला है।पहले आगरा प्रांत अलग होता था अवध प्रांत अलग होता था।हम लोगों ने उत्तर प्रदेश नाम पाया है।आज मैं आप लोगों से कह सकता हु कि आज उत्तर प्रदेश का नाम उत्तम प्रदेश हो गया है।भारत में हमने कई मायनों में कीर्तिमान रच दिया है।उन्होंने कहा को उत्तर प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है।

इस भव्य कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश के साथ जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे,मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा, अपर जिला मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद सहित जिले के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे हैं।