रायबरेली जिला जेल में महिला बंदियों ने मनाया करवाचौथ, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
कारागार प्रशासन ने महिला बंदियों के लिए विशेष भोजन और पूजा की सामग्री उपलब्ध कराई। शाम को महिला बंदियों ने जेल परिसर में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना की और चांद देखकर व्रत खोला। इस अवसर पर जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

रायबरेली/जनमत न्यूज। करवाचौथ के पावन अवसर पर रायबरेली जिला कारागार में महिला बंदियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना की। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि जेल में बंद 12 महिला बंदियों के लिए व्रत से संबंधित सभी आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा की गई थी।
कारागार प्रशासन ने महिला बंदियों के लिए विशेष भोजन और पूजा की सामग्री उपलब्ध कराई। शाम को महिला बंदियों ने जेल परिसर में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना की और चांद देखकर व्रत खोला। इस अवसर पर जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जेल प्रशासन की इस मानवीय पहल से महिला बंदियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक देखने को मिली। उन्होंने जेल प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।