चंदौली में जाली नोट बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 55 नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

उप्र के चंदौली जनपद में जाली नोट बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नकली नोटों की मिनी फैक्ट्री घर में चल रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है व 2 नाबालिग हिरासत में हैं।

चंदौली में जाली नोट बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 55 नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में जाली नोट बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नकली नोटों की मिनी फैक्ट्री घर में चल रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है व 2 नाबालिग हिरासत में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मौके से 100 के 55 जाली नोट और सैकड़ों अधबने नोट बरामद किए गए हैं। प्रिंटर, लैपटॉप व वाटरमार्क पेपर समेत पूरा सेटअप जब्त किया गया है।

बता दें कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा था। गिरोह के लोगों ने YouTube और Google से नकली नोट छापने की तकनीक सीखी थी। Instagram के जरिए गिरोह का नेटवर्क जुड़ा था।

जाली नोट के बदले असली पैसे लेकर सप्लाई करता था। पुलिस जांच जारी अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अलीनगर थाना पुलिस को यह सफलता मिली है।