अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, चार डम्पर सीज, 2.68 लाख रुपये का जुर्माना
उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम के साथ रात्रि करीब 10 बजे चलाया गया। चेकिंग के दौरान कुल 14 डम्परों की जांच की गई, जिनमें से चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए।


