अलीगढ़: इंस्टाग्राम पर टशनबाजी व वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग, एक घायल; 10 गिरफ्तार

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में इंस्टाग्राम पोस्ट पर हुई कमेंट बाजी के बाद शुरू हुई टशनबाजी को लेकर गुरुवार की देर रात दो गुट आमने-सामने आ गए.

अलीगढ़: इंस्टाग्राम पर टशनबाजी व वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग, एक  घायल; 10 गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में इंस्टाग्राम पोस्ट पर हुई कमेंट बाजी के बाद शुरू हुई टशनबाजी को लेकर गुरुवार की देर रात दो गुट आमने-सामने आ गए, जहां दोनों गुटों नें एक दूसरे के ऊपर अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में समीर गोली लगने के चलते घायल हो गया। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हों गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार अवैध तमंचे समेत एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त को खिलाफ हत्या का प्रयास करने और आर्म्स एक्ट के तहत थाने पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल नें फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा और फायरिंग की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।

इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट पर शुरू हुई कमेंटबाजी के बाद पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच अपने-अपने वर्चस्व को लेकर टशन बाजी चली आ रही थी।

इस दौरान दोनों पक्षों के लोग इलाके के कब्रिस्तान के पास बने नाले पर इकट्ठा हो गए,जहां दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट हुई। जहां समीर पक्ष के चार लोग समीर, अर्श, तुफैल और शमीम अपने साथ तमंचे लेकर पहुंचे थे।

यहां दोनों पक्षों के बीच हो रहें लड़ाई झगड़ा और मारपीट की घटना के दौरान अर्श नें अपने साथ लाएं तमंचे से फायरिंग कर दी,अवैध तमंचे से निकली गोली समीर कों लग गई।

समीर को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसको घायल हालत में उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां ऑपरेशन के बाद उसका उपचार जारी है, हालत एस्टेब्लिश है और आईसीयू भर्ती है।

 पुलिस ने तत्काल पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त करते हुए थाने पर हत्या का प्रयास और अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद अभियुक्तों की पहचान व  गिरफ्तारी के साथ हथियारों की बरामदगी  को लेकर थाना क्वारसी समेत सिटी एसओजी की टीमों का गठन किया गया।

पुलिस नें 12 घंटे से भी कम समय में मारपीट और फायरिंग की घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,जो सभी आरोपी नगला पटवारी के रहने वाले हैं।

वही पुलिस ने उन सभी चारों मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जो घटना के दौरान अपने साथ तमंचे लेकर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस नें चारों अभियुक्तों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल हुए 315 बोर के चार अवैध तमंचे और खोखा कारतूस भी  बरामद किया है।

वही समीर उर्फ बाबू गुट के खिलाफ पूर्व में भी धारा 307 और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज है, जो इलाके में अपना अपना एक ग्रुप बनाकर गैंग चला रहा हैं। इसी टशनबाजी के  वर्चस्व कों लेकर घटना कौ अंजाम दिया गया।